करणी सेना भारत ने शिव सेना प्रवक्ता संजय राउत का फूंका पुतला

करणी सेना भारत ने शिव सेना प्रवक्ता संजय राउत का फूंका पुतला


नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र


महराजगंज रायबरेली। रविवार को चंदापुर चौराहा स्थित करणी सेना भारत ने शिव सेना प्रवक्ता संजय राउत का फूंका पुतला। बताते चलें कि चंदापुर चौराहे पर करणी सेना भारत के विधानसभा अध्यक्ष मंगली सिंह सहित दर्जनों की संख्या में करणी सेना के पदाधिकारियों ने संजय राउत का पुतला फूंका संजय राउत मुर्दाबाद के नारे लगाए। लगातार कंगना मामले को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। नारेबाजी कर पुतला फूंका गया। अभद्र टिप्पणी की गई है उसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर इसी तरह यह चलता रहा तो करणी सेना भारत बड़ा आंदोलन करने को तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ