बाइक अनियंत्रित होने से हुई एक युवक की मौत बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बाइक अनियंत्रित होने से हुई एक युवक की मौत

बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र



बछरावां रायबरेली — राजमार्गों पर अनियंत्रित वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज से लखनऊ बाईपास पर बीती रात लगभग 8:30 बजे मेड़ईखेड़ा गांव के निकट अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने गांव के 25 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बाईपास पर पूरी तरह से हाईवे को जाम कर दिया। तकरीबन दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस में सीओ समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों से जाम खुलवाया एवं शव को कब्जे में ले लिया है, और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास मार्ग पर थाना क्षेत्र के ही समोधा गांव का रहने वाला हिमांशु सिंह पुत्र रिंकू सिंह कल देर शाम लगभग 8:30 बजे मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था, तभी मेड़ईखेड़ा गांव के निकट पैदल घर जा रहे रिंकू पुत्र महेश को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ