बहुजन समाज पार्टी को बूथ स्तर से प्रबलता प्रदान करने में लगी विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील
नीलम ब्यूरो, अक्षय मेल समाचारपत्र
*बछरावां रायबरेली* - आगामी विधानसभा चुनाव को संज्ञान में लेते हुए विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील के द्वारा निरंतर बछरावां विधानसभा क्षेत्र के समस्त सेक्टरों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को निरंतर मजबूती एवं आगे बढ़ाने के कार्य किए जा रहे। इसी क्रम में आज महाराजगंज ब्लॉक के चंदापुर एवम् जनई सेक्टर का गठन किया गया और विधानसभा कार्यकारणी को मजबूत किया गया। विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश चौधरी गांव गांव जिस तरह गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचा रहे हैं जिससे पार्टी को नई गति प्रदान होगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को जीत की ओर अग्रसर करने में कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने में अभूतपूर्व सहयोग मिलेगा वही जब विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रभारी जाती हैं तो पूर्व में मायावती सरकार में कानून व्यवस्था सुशासन और विकास कार्यों की चर्चा आम जनमानस करने लगा है।

0 टिप्पणियाँ