चोरी करते तीन अभियुक्तों को ग्रामीणों ने पकड़ा चौथा मौके से फरार
नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र
बछरावां/रायबरेली
चोरी करते तीन अभियुक्तों को ग्रामीणों ने पकड़ा चौथा मौके से फरार बछरावां रायबरेली जहां एक तरफ कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रियता दिखा रही है वहीं दूसरी तरफ चोरी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं मामला थाना क्षेत्र बछरावां के कर्म गंज पोस्ट राघवपुर का है बीते 2 दिन पूर्व की रात्रि को गांव के राम हेत पुत्र राम लोटन के घर मे चोरी की घटना को अंजाम देकर सामान लेकर फरार हो गए थे लेकिन चोरों की आपाधापी में अपनी साइकिल छोड़कर चले गए थे जब घर वालों ने और ग्रामीणों ने साइकिल से पहचान की तो चोरों की पहचान हो पाई और तत्काल ग्रामीणों ने घेराबंदी करके तीन चोरों को पकड़ लिया पकड़े गए चोरों में हरीश चंद्र पुत्र अशोक ग्राम रानीखेड़ा पोस्ट राजा मऊ अजय पुत्र रामविलास ग्राम पोस्ट थुलेंडी वनमानुष पुत्र हरिद्वार निवासी ठाकुर खेड़ा पोस्ट राघवपुर और चौथे देवनारायण फरार हो गया ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए
मौके पर पहुंचकर तीनों अभियुक्तों को पकड़ कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया और चौथे फरार देवनारायण की तलाश जारी है चोरी की इस घटना के बारे में थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने जैसे जानकारी दी तुरंत ही तीनों अभियुक्तों को पकड़ कर जेल भेजा गया और चौथे की तलाश जारी है जैसे ही मिलता है उसे तत्काल जेल भेज कर कार्यवाही की जाए

0 टिप्पणियाँ