नगरपालिका फर्जी वसूली करने वाला एक पकड़ा गया दूसरा हुआ फरार।
दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-नगरपालिका लोडिंग गाड़ियों का अवैध तरीके से वसूली करने वाले एक युवक को नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अजय जायसवाल व नगरपालिका टीम ने फर्जी रसीद सहित एक युवक दबोच लिया पकड़े गये युवक के पास नगरपालिका की फर्जी छपी हुई रशीद बरामद हुई।पकडे़ गये युवक को चेयरमैन प्रतिनिधि अजय जायसवाल व नगरपालिका टीम ने नगर में पैदल घुमाकर लोगों को चिन्हित कराया ताकि पकडे़ गये युवक को लोग पहचान ले की ये युवक फर्जी तरीके से नगरपालिका की रशीद छपवाकर नगरपालिका को बदनाम कर रहा है सूत्रों ने बताया की नगरपालिका की वसूली करने में और कई लोग सामिल है।जो मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गये।पकडे़ गये युवक को व्यापारियों ने बताया की इसके साथ में और लोग भी है जो लोडिंग गाड़ियों का वसूली ₹240 प्रति गाड़ी का वसूली करते है। जिसकी सूचना कई दिनों से नगरपालिका चेयरमैन बबीता जयसवाल को मिल रही थी अचानक आज चेयरमैन प्रतिनिधि अजय जयसवाल व नगर पालिका टीम द्वारा नगर में निकलकर जानकारी कर रहे थे की अचानक फर्जी रसीद सहित एक युवक गिरफ्त में आ गया दूसरा युवक फरार होने में सफल रहा।


0 टिप्पणियाँ