आवास दिलाए जाने की मांग शौचालय निर्माण की हकीकत केवल कागजो

आवास दिलाए जाने की मांग
शौचालय निर्माण की हकीकत केवल कागजो

अच्छा मेल समाचार
अनंत विक्रम सिंह
गौरीगंज अमेठी ।प्रधानमंत्री आवास पात्रता गाइडलाइन को ताक पर रखकर आवास चयन का मामला प्रकाश में आया है। अगर आप ग्राम प्रधान के चुनाव में उस प्रत्याशी के साथ रहते हैं जो प्रत्याशी चुनाव जीत जाता है तो आपको आवास, शौचालय ,राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन का लाभ मिलेगा चाहे आप पात्र है या नहीं चुनाव में ग्राम प्रधान के साथ नहीं रहते हैं तो आपको ग्राम सभा की योजनाओं के लाभ के हक केवल कागजों पर दार नहीं है।
मामला तहसील गौरीगंज के विकासखंड शाहगढ के ग्राम सभा बहोरखा से जुड़ा हुआ है पीड़िता सुशीला देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार का मकान लगभग 1 वर्ष पहले बरसात में गिर गया था और जो मकान का शेष भाग बचा हुआ था वह भीषण बरसात खोने के कारण गिर गया पीड़ित परिवार ग्राम प्रधान ,सचिव एवं अन्य अधिकारियों से आवास की गुहार लगाई परंतु कोई पीड़ित परिवार की फरियाद नही सुनी देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा यह बराबर कहा जा रहा है कि आवास में किसी प्रकार की अनियमित्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी फिर भी ग्राम प्रधान के कानों में जू तक नहीं रेग रहे है। प्रधानों द्वारा आवास का सौदा करके बेचा जा रहा है मन मांगी रकम न देने पर भी आप आवास के पात्र नहीं होंगे अमेठी जनपद के विकास खंड शाहगढ़ की ग्राम पंचायत बहोरखा  ऐसी ग्रामसभा है जहां 100 में 60 प्रतिशत शौचालय केवल कागजों पर है जमीन पर नही हैऔर जिसके नाम कागज पर हैं उनको भी अपने शौचालय का पता  नहीं है। जिसका सर्वे आप करवा कर जमीनी हकीकत को देख सकते हैं।
पीड़िता से जब बात की गई तो पीड़िता ने बताया कि हम जब ग्राम प्रधान से आवास कि मांग करते हैं तो ग्राम प्रधान द्वारा यह कहा जाता है कि आपके घर से हमें वोट नहीं मिला है जिनसे हमें वोट मिला है पहले हम उनको आवास देंगे पीड़ित महिला ने एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ