पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी गिरफ्तार
अक्षय मेल समाचार
शिव बरन यादव
थाना मोहनगंज क्षेत्र के अन्तर्गत अलाईपुर कोटवा मार्ग पर पूरे बाणी मजरे कोटवा गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है जो क्षेत्र में घटना के अंजाम को देने की फिराक में थे।
जानकारी के अनुसार थाना मोहनगंज के ग्राम गडेहरी निवासी सुनील दीक्षित पुत्र रामनेवाज दीक्षित और ग्राम भेलाई कला निवासी अल्ताफ उर्फ धर्मेन्द्र नट पुत्र सरवर नट पल्सर गाड़ी पर सवार होकर अलाईपुर चौराहे के पास कोई बडी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन मुखबिर की सूचना पर थाना मोहनगज की पुलिस तथा एसओजी प्रभारी व उनकी टीम ने अपराधियों की घेराबन्दी शुरू किया तो अपराधी पल्सर गाड़ी लेकर अलाईपुर कोटवा मार्ग से भागने का प्रयास किया पूरे वाणी गांव के निकट एसओजी प्रभारी विनोद यादव मोर्चा सभाले थे पुलिस से अपने को घिरा देख दोनों अपराधियों ने फायर करना शुरू कर दिया बदमाशों के फायर से एसओजी प्रभारी के हाथ में व एसओ शिवरतनगंज धीरेंद्र कुमार सिंह के पैर में गोली लग गयी इतने में भी दोनो बदमाशों ने दो फायर झोकते रहे लेकिन और किसी के हताहत नही हुआ इतने में एसओजी टीम व एसओ शिवरतनगंज व मोहनगंज की जबाबी फायर किया जिससे दोनों बदमाशों के पैरो में गोलियां लग गयी और घटना स्थल पर गिर पडे दोनों अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार करके तलाशी ली गयी तो सुनील दीक्षित के पास एक पिस्टल दो खोके बरामद किया और अल्ताफ के पास 315 बोर का तमंचा दो जिन्दा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है पुलिस ने दोनों अपराधी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई लाई जहाँ डाक्टरी परीक्षण के बाद लिखा पढी कर जेल भेज दिया गया है थानाधयक्ष मोहनगंज बिश्वनाथ यादव ने बताया दोनो अपराधियों के खिलाफ थाना मोहनगंज सहित अन्य जनपदो के विभिन्न थानों में लगभग डेढ दर्जन से अधिक मुकदमे हत्या और लूट जैसे जधन्य अपराध के मुकदमें दर्ज है अभी दोनो शातिर बदमाश लगभग डेढ माह पूर्व सुल्तानपुर जेल से जमानत पर छूटे थे।


0 टिप्पणियाँ