स्कूल्स मैनेजर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का अभिनंदन
नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र
रायबरेली।
रायबरेली स्कूल्स मैनेजर एसोसिएशन की साधारण सभा गत दिवस प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में संपन्न हुई। साधारण सभा व अध्यक्ष गौरव सिंह द्वारा सर्वसम्मति से अरविन्द श्रीवास्तव, एडवोकेट को मुख्य संरक्षक चुना गया। इस मौके पर प्रभात सिंह को महासचिव, शिवेंद्र श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष तथा दीपक यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया। साधारण सभा में उपस्थित समस्त प्रबंधको ने एसोसिएशन द्वारा अब तक निजी विद्यालयों के हित में की गई कार्यवाही की भूरि भूरि प्रशंसा किया। विदित हो कि एसोसिएशन के द्वारा जहां शासन को ज्ञापन पत्र देकर विद्यालय हितों का ध्यान रखते हुए मान्यता नियमावली में परिवर्तन करवाए जाने का अभूतपूर्व कार्य किया वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रायबरेली से मिलकर टी.सी. में काउंटर साइन की बाध्यता को समाप्त करवाए जाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य संपादित किया गया। प्रबंधक सूरज शुक्ला ने सुझाव दिया कि एसोसिएशन की वेबसाइट बनाकर जिले के अभिभावकों का क्रेडिट स्कोर बनाया जाए। विद्यालयों के पक्ष में क्रय किए गए विद्यालय वाहनों की ईएमआई के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराते हुए रायबरेली कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक ने सुझाव दिया कि शासन एवं प्रशासन से मिलकर विद्यालयों के खुलने तक ईएमआई पर रोक बरकरार रखी जाए। एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का संरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष गौरव सिंह ने सभी प्रबंधकों के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि निजी विद्यालयों के हित में एसोसिएशन सदैव तत्पर रहेगी। इस मौके पर प्रबंधक रवि दीक्षित, दिलीप श्रीवास्तव, नीरज सिंह, रघुवीर सिंह, अंशुमान सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ