बहुजन समाज पार्टी की बैठक में नई सेक्टर कमेटी का गठन हुआ

बहुजन समाज पार्टी की बैठक में नई सेक्टर कमेटी का गठन हुआ

नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र

 बछरावां/रायबरेली : ग्रामसभा इचौली में बहुजन समाज पार्टी की बैठक में नई कार्यकारिणी गठन के लिए सेक्टर कमेटी बनाई गई। बैठक मंगलवार को जूनियर हाई स्कूल के सामने हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाल कुमार गौतम ने की। संचालन विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश चौधरी ने किया। 

बैठक में जिलध्यक्ष बाल कुमार गौतम ने सबसे पहले मायावती के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश  में करवाए गए सार्वजनिक कार्यो का उल्लेखन प्रस्तुत किया।इसके बाद बैठक में मौजूद नवजवानों का उन्होंने उत्साहवर्धन किया और नई कार्यकारिणी के गठन करने की जिम्मेदारी को सफतापूर्वक पूर्ण किया इसके साथ साथ सभी ने नई कार्यकर्णी का स्वागत किया।  उपर्यक्त करकर्णी में ब्रज मोहन गौतम को सेक्टर अध्यक्ष, बंश गोपाल बढ़ाई को महासचिव बनाया गया।
बैठक में शामिल रहे- अकरम कुरैशी, रामबरन, डॉ. चन्द्रभान कुरील, सर्वेश कुमार,बिंदादिन आदि लोग उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम विधानसभा कोषाध्यक्ष देशराज यादव की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ