नांदी पम्प कैनाल पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सिंचाई प्रभावित

नांदी पम्प कैनाल पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सिंचाई प्रभावित


शुकुल बाजार अमेठी। किसानों की धान की फसल के लिए पानी की जरूरत है। लेकिन, विकासखंड के नांदी पम्प कैनाल पर विगत माह से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से हजारों किसानों की फसलें सूख रही है। ऐसे में किसानों के सामने फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है।
तराई के किसानों की धान की फसल फूल में है। बारिश भी करीब हफ्तो से बंद है। ऐसे में किसानों को अब फसल के लिए पानी की जरूरत है। नांदी पंप कैनाल बंद होने से किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा।कैनाल पंप के भरोसे खेती करने वाले गांव के किसान परेशान है। नफीस तौफीक बच्चू लाल गया प्रसाद मंगरे हरमती बेचूलाल आदि किसानों का कहना है कि विगत माह से नहर बंद है। इसके चलते उनकी सिचाई प्रभावित है। बताया कि विगत माह में कई बार विभागीय लोगों से अवगत कराया गया लेकिन कैनाल पंप पर कोई विभाग का कर्मचारी अधिकारी नहीं पहुंचा। अब तो फसल सूख रही है। क्षेत्रवासियों ने नांदी कैनाल पंप की विद्युत विद्युत आपूर्ति सही कराने डीएम अमेठी से मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ