शिक्षक व व्यापारी समाज के मार्गदर्शक - पवन अग्रहरि

शिक्षक व व्यापारी समाज के मार्गदर्शक - पवन अग्रहरि



नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली



रायबरेली, 05 सितम्बर, 2020!
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के तत्वाधान में आज शिक्षक दिवस दिवस के उपलक्ष्य में डीह व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन अग्रहरि के अध्यक्षता में एक  कार्यक्रम आयोजन किया आज शिक्षक दिवस में शिक्षकों को सम्मान किया गया।  इस अवसर पर अध्यक्ष पवन अग्रहरी व सभी गुरुजन, पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन  के  चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।  शिक्षक श्रवण कुमार अवस्थी राणा लाल अनिल कुमार मौर्य अखिलेश श्रीवास्तव अशोक मौर्या, जितेंद्र यादव, अजय मिश्रा, सर्वेश कुमार, कुसुम चंद्र यादव, धर्मेश यादव, सुरेंद्र मौर्या सभी शिक्षकों का सम्मान व्यापार मंडल द्वारा किया गया।  सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार अवस्थी ने कहा व्यापारी एवं शिक्षक दोनों समाज के  मार्गदर्शक व समाज के रीढ़ हैं एक तरफ शिक्षक बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी मेहनत से बच्चों को पढ़ाता है और आगे बढ़ाता है उसी प्रकार समाज को गति देने के लिए आर्थिक रूप से व्यापारियों को भी बहुत बड़ा योगदान रहता है।  प्रधानाध्यापक राणा लाल ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए अध्यापक पूरा जी जान लगा देता है कोशिश करता है कि बच्चों को ऐसा भविष्य तैयार हो कि समाज व देश के काम में आए उनके भविष्य के लिए माता-पिता मेहनत तो करते ही हैं लेकिन गुरु के ऊपर भी बहुत बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है उसका निर्वाह कर उनको उनके लक्ष्य की प्राप्ति की ओर दिखाता है।  व्यापारी नेता पवन कुमार ने बताया कि अध्यापक के ऊपर एक अच्छे नींव के निर्माण की जिम्मेदारी होती है जिसे शिक्षक अपने कर्तव्य को निभाते हुए अपनी पूरी मेहनत लगन व जिम्मेदारी से बच्चों को आगे बढ़ाने में अपना सारा जीवन खपा देता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भानु दत्त शुक्ला, राजेन्द्र अग्रहरी, नंद कुमार पाल, शिव प्यारे अग्रहरी, हरिओम अग्रहरी, अजय रावत, संतोष अग्रहरि, तनवीर हसन, राजलाल अग्रहरी, रमेश यादव, उमेश सोनी, रामू अग्रहरी, सुशील तिवारी, विनय शुक्ला, हरिश्चंद्र, शिवकरण यादव, नीलू यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ