शोकाकुल परिवार से मिली न्याय दिलाने के लिए सरकार से लगाई गुहार-लाजवंती कुरील प्रदेश में निरंतर कायम है जंगल राज - लाजवंती कुरील

शोकाकुल परिवार से मिली  न्याय दिलाने के लिए सरकार से लगाई गुहार-लाजवंती कुरील


प्रदेश में निरंतर कायम है जंगल राज - लाजवंती कुरील


नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट शिवम् पटेल दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


*बछरावां रायबरेली*
शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरजोड़ खेड़ा में एक 3 वर्षीय बालक रहस्यमय तरीके से गायब  हुआ था।उसके घर के 100 मीटर आगे उस बच्चे का शव बरामद  हुआ।यह सूचना पाकर तत्काल मौके पर समाज सेविका श्रीमती लाजवंती कुरील (विधानसभा प्रभारी बसपा) एवम् उनकी टीम ने परिजनों से मुलाकात की और घटना स्थल पर मौजूद उच्च अधिकारियों से मामले कि जानकारी ली व प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की जिससे मृतक के परिजनों को न्याय मिल सकें। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिलाया कि बहुजन समाज पार्टी इस शोकाकुल घड़ी में उनके साथ है और उचित न्याय दिलवाने का आश्वासन दिलाया। जब हमारे संवादाता ने कुरील जी से बात की तो उन्होंने बताया कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज कायम है और जिस तरह प्रदेश में घटनाएं घटित हो रही हैं जिस तरह आम जनमानस को सताया जा रहा है, ये हम सब के लिए निंदनीय है और प्रशासन ने जिस तरह से मौन धारण कर रखा है कहीं ना कहीं सरकार की नीतियों पर सवालिया निशान बनता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ