इफको फूलपुर ठेका मजदूर संघ ने यूनियन के सदस्य कामरेड शेषबहादुर की आसमयिक मृत्यु पर सामूहिक रूप शोक व्यक्त किया

इफको फूलपुर ठेका मजदूर संघ ने यूनियन के सदस्य कामरेड शेषबहादुर की आसमयिक मृत्यु पर सामूहिक रूप शोक व्यक्त किया

दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज 

ब्यूरो चीफ/ शिव कुमार यादव

फूलपुर --- यूनियन के मंत्री कामरेड देवानंद ने कहा इफको में कार्यरत ठेका मजदूरों के साथ प्रबंधन द्वारा घोर शोषण किया जा रहा है । मजदूरों को बिना कोई सुरक्षा उपलब्ध कराये दुर्घटना ग्रस्त कार्यो में झोक दिया जाता है यही कारण है कि आये दिन मजदूरों को अपनी जान गवानी पड़ती है , शेषबहादुर भी इसी का हिस्सा बन गए। एक्टू के जिला अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश ने कहा कि इफको के अधिकरियों द्वारा जिन मजदूरों को सरांय अब्दुल मलिक में गोबर खाद लादने के लिये भेजा गया उन मजदूरों कोई सुरक्षा नही दी गई और शेषबहादुर जी की तबियत खराब होने पर मजदूरों द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचना देने पर भी कोई पहल नहीं की गयी ,अगर समय रहते स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गये होते तो साथी की जान बचायी जा सकती थी। यूनियन के उपाध्यक्ष कामरेड त्रिभुवन नाथ ने कहा कि जो मजदूर 20-25 वर्ष इफको की सेवा करता उसके असमयिक मृत्यु  पर उसकी लाश के साथ मोल भाव करता है यह मजदूरों के साथ क्रूर मजाक है । उन्होने कहा कि इफको प्रबंधन अपनी मजदूर विरोधी सोंच मेबदलाव करे और शेष बहादुर के परिजनों दस लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करे एवं उनकी पत्नी को नौकरी पर रखे। शोक सभा में लल्लू प्रसाद , रामचंद्र , विरेंद्र मिश्र,फूलचंद्र, भाई लाल आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ