तिलोई विधायक ने रखा पर्यटक स्थल का प्रस्ताव

तिलोई विधायक ने रखा पर्यटक स्थल का प्रस्ताव
 अक्षय मेल
शिव बरन यादव



तिलोई अमेठी,विकास खण्ड तिलोई की ग्राम पंचायत जमुरवां स्थित प्राचीनतम रामजानकी मंदिर को मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना में क्षेत्रीय विधायक के प्रस्ताव पर पर्यटक स्थल के रुप में चयन किया गया है।यहां क्षेत्रीय विधायक के प्रस्ताव पर पचास लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य व सौंदर्यीकरण करवाया जायेगा।इसके लिये क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अयोध्या ने राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक को पत्र जारी किया है।इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।क्षेत्रीय लोगों समेत जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ ही विधायक के प्रति आभार जताया है।क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अयोध्या परिक्षेत्र ने मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत एक धार्मिक स्थल को पर्यटक स्थल के रुप में विकसित करने के लिये क्षेत्रीय विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह से प्रस्ताव मांगा था।क्षेत्रीय विधायक ने ग्राम पंचायत जमुरवां स्थित प्राचीनतम रामजानकी मंदिर को पर्यटक स्थल बनाये जाने के लिये पत्र भेजा था जिसमें लिखा था कि यहां पर प्रत्येक वर्ष श्रीराम विवाह उत्सव,महाशिवरात्रि, दशहरा आदि धार्मिक पर्वो पर मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते है।इस स्थल को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित करने की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ