कोरोना महामारी से सुबह हुआ निधन -राम नरेश सिंह चौहान
नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र
रायबरेली
राणा बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर रायबरेली के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री राम नरेश सिंह चौहान जी का कोरोना महामारी से आज दिनांक - 23 सितम्बर 2020 की सुबह निधन हो गया है।
80 वर्षीय श्री राम नरेश सिंह चौहान जी 40 वर्षों तक राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे। इसके अलावां वे बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज के प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष भी रहे। व रायबरेली स्काउट में जिला कमिश्नर भी रहे हैं। वे जनपद के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे । भदोखर निवासी श्री चौहान जी अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़कर गए हैं । गत दिनों जब उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्होंने अपनी जांच कराई तब वे कोरोना पॉजीटिव पाये गये थे, जिसके चलते उन्हें एल- 2 हॉस्पिटल रेल कोच लालगंज में भर्ती कराया गया था । उनकी अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हे लखनऊ ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया ।
उनके निधन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के शिक्षक पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में संगठन के संरक्षक सर्वश्री शत्रुघन सिंह चौहान गौरा कॉलेज, नरेंद्र बहादुर सिंह अंबारा पश्चिम , महादेव सिंह, हरनाम सिंह लालगंज, रंजीत सिंह शंकरपुर, मेजर हरिश्चंद्र सिंह प्रधानाचार्य गौरा कॉलेज आदि प्रमुख हैं ।
शिक्षक पदाधिकारियों ने श्री चौहान जी की आत्मा की शांति एवं परिजनो को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उनके निधन पर डॉ महेंद्र नाथ राय प्रवक्ता /प्रदेशीय मंत्री/ प्रभारी/ प्रत्याशी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, राम मोहन सिंह मंडल अध्यक्ष लखनऊ, अशोक कुमार शुक्ला जिला अध्यक्ष ,सोमेश सिंह जिला मंत्री , आशुतोष कुमार मिश्र जिला कोषाध्यक्ष ,सुनील दत्त जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ,विजय शंकर शुक्ला संगठन मंत्री , उमाशंकर त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष, देवी शंकर वर्मा आय-व्यय निरीक्षक ,श्रीमती गीता पांडेय जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सरोज अनिल कुमार संयुक्त मन्त्री,सुशील कुमार सिंह सदस्य प्रदेश कार्यसमिति,शत्रुघ्न सिंह परिहार सदस्य राज्य परिषद, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रायबरेली ने शोक ब्यक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ