एक बार पुनः राज्य शिक्षक सम्मान स्काउट गाइड संस्था, रायबरेली की झोली में।*

एक बार पुनः राज्य शिक्षक सम्मान स्काउट गाइड संस्था, रायबरेली की झोली में।

नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


रायबरेली! 
स्काउट गाइड विभाग की लीडर ट्रेनर एवं सहायक अध्यापिका कांति गुप्ता को वर्ष 2020 के राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे‌ सम्मानित* ।स्काउट गाइड संस्था के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाला पल वरिष्ठ लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि इससे पूर्व संस्था के लीडर ट्रेनर शिव शरण सिंह को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया था एवं अब लीडर ट्रेनर कांति गुप्ता जी को उक्त सम्मान मिलना स्काउट गाइड संस्था के लिए अत्यंत हर्ष कराने वाला पल है। संस्था के जिला सचिव अरविंद शुक्ला ने कांति गुप्ता जी को शुभकामनाएं दी एवं अन्य सभी को अच्छे कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।स्काउट गाइड संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट शत्रुघ्न सिंह, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड साधना शर्मा, कोषाध्यक्ष आशुतोष तिवारी,निर्मला देवी, अनीशा तनवीर, मोहिता उपाध्याय, निरुपमा बाजपेई, देवेंद्र बाजपेई, पवन मौर्य सत्यम तिवारी आदि सभी ने कांति गुप्ता जी को शुभकामनाएं प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ