नीलम ब्यूरो, अक्षय मेल समाचारपत्र
बछरावां रायबरेली -- एडीजी जोन एसएन साबत ने आज समाधान दिवस पर बछरावां थाने का औचक निरीक्षण किया। वहीं उनके साथ मौके पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, उप जिलाधिकारी विनय मिश्र व बछरावां थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह सहित कई पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सबसे पहले बछरावां थाना क्षेत्र के बीट उपनिरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपालों को बुलाकर जमीनी विवाद के पूर्व में लंबित प्रार्थना पत्रों को निपटाने के निर्देश दिए। वही बीठ उप निरीक्षक को क्षेत्रीय लेखपालों से संपर्क में रहने के लिए भी कहा जिससे फरियादियों के जमीनी विवाद निस्तारण में आसानी हो सके। इस दौरान प्रार्थना पत्र निस्तारण रजिस्टर का अवलोकन भी किया। 116/7 किसी वाद का निस्तारण नहीं है बल्कि राजस्व व पुलिस टीम मौके पर जाकर वाद का निस्तारण करें तब ही फरियादी को न्याय मिल पाएगा। वही थाना में कार्यरत चौकीदारों से भी मौके की हकीकत जानी व हल्के के उप निरीक्षक को चौकीदारों से संपर्क में रहने के लिए कहा। पुलिस विभाग की टीम व राजस्व विभाग की टीम को जमीनी विवाद को निस्तारित करने के लिए निर्देशित कर उनकी मॉनिटरिंग भी किया। पुलिस प्रोटोकॉल मैनुअल के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इस मौके पर इंस्पेक्टर मणि शंकर तिवारी, उपनिरीक्षक नीलम यादव, उपनिरीक्षक देवी दयाल मौर्य, उपनिरीक्षक श्री बाबू, क्षेत्रीय लेखपाल राकेश यादव, राघवेंद्र सिंह, संतोष वर्मा, राजेंद्र चौधरी विवेक सिंह सहित समस्त लेखपाल, चौकीदार व पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
इनसेट -एडीजी जोन ने औचक निरीक्षण के दौरान समाधान दिवस पर दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि बीट उप निरीक्षक एवं हल्का लेखपालों के कांटेक्ट नंबर आपस में रखें और जो भी जमीनी विवाद की शिकायत हो उसको मौके पर जाकर स्थित का अवलोकन करके निस्तारण कराएं ताकि जमीनी विवाद की संख्या में कमी आ सके। और कहां कि 107/16 की कार्यवाही से जमीनी विवादों का निस्तारण संभव नहीं है।

0 टिप्पणियाँ