समाधान दिवस जगतपुर में केवल आया एक फरियादी
जगतपुर (रायबरेली) - सरकार द्वारा कोरोना काल के बाद ग्रामीणों के बीच समस्याओं के लिए कोतवाली में फिर से प्रत्येक शनिवार को संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। जिसमें मात्र एक फरियादी आया। जिसकी समस्या का समाधान तहसीलदार अभिनव पाठक के द्वारा किया गया। कोतवाली जगतपुर में समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार ऊंचाहार अभिनव पाठक की अध्यक्षता में जगतपुर प्रभारी अमरनाथ यादव की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मात्र एक फरियादी मौके पर पहुंचा जिसका तहसीलदार ने निस्तारण किया गया।

0 टिप्पणियाँ