वैशाली सिंह व देवांशी सिंह ने किया प्रमुख मार्गों का लोकार्पण

वैशाली सिंह व देवांशी सिंह ने किया प्रमुख मार्गों का लोकार्पण

नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र



रायबरेली: आज नगर पालिका परिषद रायबरेली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का लोकार्पण सदर विधायक अदिति सिंह की माँ वैशाली सिंह व बहन देवांशी सिंह ने किया। शहर रायबरेली के मुख्य मार्ग जोकि काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थें उनका मरम्मत कराकर शहरवासियों के साथ ही साथ जनपदवासियों का सुगम यातायात का तोहफा नगर पालिका ने दिया। प्रमुख मार्गों में दीवानी कचहरी रोड़ से घण्टाघर तक, अस्पताल चौराहे से खालसा चौक तक, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर मूर्ति चौराहे से खालसा चौक तक डामर रोड्स, वी मार्ट से डॉ. आर के गुप्ता के घर तक व धुन्नी सिंह नगर में पुलिस चौकी के बगल से मीना श्रीवास्तव के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, ई. ओ. नगर पालिका, प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव, अजयपाल सिंह, दलबीर सिंह, उमेश सिकरिया, मो. अयाज आदि मौजूद रहे। वैशाली सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इन मार्गों के मरम्मत हो जाने से हर वर्ग के नागरिकों को सीधा फायदा पहुँचेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ