चक्रपानपुर चौराहे से बाइक चोरी



चक्रपानपुर चौराहे से बाइक चोरी

अक्षय मेल समाचार


मनीष कुमार यादव

चक्रपानपुर
जहानागंज थाना क्षेत्र के तरछा गांव निवासी बागीश यादव पुत्र रामदास अपने रिश्तेदार की पैशन प्रो बाइक लेकर गुरुवार को  11:30 बजे चक्रपानपुर बाजार में फल और अन्य घरेलू सामान खरीदने आए थे l  चौराहे  के समीप  बाइक खड़ी कर वे जरूरी सामान की खरीदारी करने लगे l  खरीदारी के बाद जब वे घर जाने के लिए तैयार हुए तो  बाइक गायब थी l  काफी खोजबीन के बाद जब बाइक का पता नहीं चला तो पीड़ित  स्थानीय पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर दी l सूचना पर पुलिस भी बाइक की तलाश में जुट गई परंतु समाचार लिखे जाने तक बाइक का पता नहीं चल सका था l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ