तेरहवीं में शामिल होने प्रतापगढ़ जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष को प्रशासन ने रोका -------------------------------------

तेरहवीं में शामिल होने प्रतापगढ़ जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष को प्रशासन ने रोका
-------------------------------------
सपा नेताओं से प्रशासन की हुई नोकझोंक 


नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली

 रायबरेली ।।  प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक सीपी सिंह के निधन पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष un नरेश उत्तम पटेल, विधान परिषद सदस्य सुनील साजन, उदयवीर सिंह सहित सपाइयों के काफिले को रायबरेली पुलिस प्रशासन द्वारा लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा पर रोक दिया गया। वहां पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे लगभग 1 घंटे सपा नेताओं और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। प्रशासन की देखरेख में सपा नेता बछरावां पर स्टाफ चौराहे पहुंचे जहां पर भी प्रशासन के बीच नोकझोंक हुई और 1 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार बौखला गई है और दादागिरी पर उतर आई है लोगों के सुख दुख में जाने पर भी रोक लगाई जा रही है। विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के पूर्व सांसद व विधायक रहे सी पी सिंह जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सपा का प्रतिनिधिमंडल जा रहा था पता नहीं प्रशासन और सरकार को क्या दिक्कत है जो उन्हें रोका जा रहा है। इस मौके पर ऊंचाहार से सपा के विधायक व समाजवादी ब्राह्मण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे, पूर्व सपा विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पंचायत सदस्य चंद्रराज पटेल, जिला अध्यक्ष - ई0 वीरेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन व सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक के बाद सभी नेताओं को रायबरेली सारस होटल ले जाया गया।
दखिना टोल प्लाजा पर सपा नेताओं को रोकने के लिए बछरावां, हरचंदपुर, खींरो, मोहनलालगंज, निगोहा, नगराम सहित आधा दर्जन थानों की फोर्स सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उप जिला अधिकारी महाराजगंज विनय मिश्रा व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने सपा नेताओं से बातचीत की और उन्हें आगे ना जाने की अपील की। उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा ने कहा कि प्रशासन को सूचना मिली कि सपा के बड़े नेता प्रतापगढ़ जा रहे हैं जिससे वहां भीड़ भाड़ और कानून व्यवस्था में दिक्कत उत्पन्न होने की जानकारी हुई जिस पर इन्हें रोकने का निर्देश प्राप्त हुआ। सभी नेताओं को सारस होटल ले जाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ