जनपद न्यायाधीश/सदस्य चयन समिति जनपद न्यायालय जौनपुर एमपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार स्थायी लोक अदालत हेतु एक पेशकार, एक आशुलिपि व एक चपरासी जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट के 65 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त कर्मियों को अधिकतम 2 वर्ष के लिए निर्धारित मानदेय पर अनुबंध के आधार पर कार्य लिए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं

जौनपुर 14 सितम्बर 2020 दैनिक अक्षय मेल समाचार 
               जनपद न्यायाधीश/सदस्य चयन समिति जनपद न्यायालय जौनपुर एमपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार स्थायी लोक अदालत हेतु एक पेशकार, एक आशुलिपि व एक चपरासी जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट के 65 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त कर्मियों को अधिकतम 2 वर्ष के लिए निर्धारित मानदेय पर अनुबंध के आधार पर कार्य लिए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। पेशकार, आशुलिपिक पद के लिए जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का एक निर्धारित मानदेय 9000 प्रतिमाह पर अनुबंधित कर कार्य किया जाएगा। चपरासी के पद के लिए मानदेय 7000 प्रतिमाह पर अनुबंधित कर कार्य लिया जाएगा। उक्त पदों पर कार्य करने के इच्छुक आवेदक आवश्यक विवरण की प्रविष्टि के साथ एवं पूर्व कार्यालय जहां से सेवानिवृत्त हैं, सेवानिवृत्त प्रमाण सहित अपने आवेदन पत्र 25 सितंबर 2020 की शाम 5.00 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय परिसर जौनपुर में जमा कर सकते हैं अथवा पंजीकृत डाक से प्रेषित कर सकते हैं। उक्त तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ