रिटायर्ड फौजी के यहां चोरों ने धावा बोलकर लाखों की नकदी किया पार

रिटायर्ड फौजी के यहां चोरों ने धावा बोलकर लाखों की नकदी किया पार

नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र




रायबरेली ।। जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नही ले रही है।चोरों के हौसले के आगे पुलिस पस्त दिख रही है।बीती रात भी चोरों ने पीएसी के पास एक रिटायर सैन्यकर्मी के यंहा धावा बोल दिया और एक लाख की नगदी के साथ ही लाखो के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।इतने पर भी चोरों का मन नही भरा तो उन्होंने आसपास के घरों को भी निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन लोगो के जाग जाने के कारण उनके मंसूबो पर पानी फिर गया।फिलहाल चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और मामले की छानबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के पीएसी कालोनी के सामने सेना से रिटायर फौजी शिव प्रताप का मकान है जिसमे वो अपने परिवार के साथ निवास करते है।मंगलवार की रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया और छत के रास्ते जाल को काटकर मकान में घुस गए और जीने का रास्ता खोल दिया।साथ ही घर के सदस्यों के कमरे को बाहर से लॉक कर दिया।सिर्फ शिवप्रताप के कमरे को खुला रहने दिया।इसके बाद घर के एक कमरे में रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे 1 लाख की नगदी और करीबन तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।इसके बाद उन्होंने पड़ोस में बने मकानो में भी चोरी करने की कोशिश की लेकिन मालिक के जागने के कारण वो सफल नही हुए और मौके से फरार हो गए।सुबह जब फौजी की नींद खुली तो उसे मामले की जानकारी हुई और उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ