अखिल भारतीय पासी महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अजय के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में बजायी ताली और थाली

अखिल भारतीय पासी महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अजय के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में बजायी ताली और थाली



अक्षय मेल समाचार पत्र अमेठी


अमेठी।अखिल भारतीय पासी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अजय के नेतृत्व में सरकार की जन विरोधी नीतियां ,संस्थाओ का निजीकरण, संविदा पर नौकरी, बेरोजगारी ,छात्रवृत्ति पर रोक एससी एसटी के छात्रों का जीरो बैलेंस में एडमिशन पर रोक, हत्या, लूट, बलात्कार, फर्जी एनकाउंटर,कोरोना महामारी के नाम पर लूट घोटाला आदि के खिलाफ प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ताली और थाली बजायी जा रही हैं। जिसमें अखिल भारतीय पासी समाज के जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर मनोज कुमार, बनारस मिथुन कुमार ,श्रावस्ती अतुल कुमार ,बलरामपुर प्रसनजीत, अयोध्या अभिषेक कुमार गोंडा अंगद कुमार आदि जिलों के जिला अध्यक्षों ने व प्रदेश अध्यक्ष राजू सरोज ने भरपूर सहयोग किया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने बताया कि इस संगठन का लक्ष्य सबको सम्मान सबको रोजगार तथा अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के शोषण को रोककर उनक तक हर सुविधाओं को पहुंचाना है।आज की मौजूदा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है वर्तमान सरकार प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आयी है,किन्तु सरकार में आने के बाद सरकार ने बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू है,आज हर वर्ग के नौजवानो के हाथों मे काम के बजाय झुनझुना पकड़ा दिया है।जबकि आज देश के युवाओं को नौजवानों को झुनझुन,खिलौना नही बल्कि रोजगार की जरूरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ