कोविड-19 की वजह से 24 सितंबर मीना दिवस पर आयोजित होगी ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता- बी.एस.ए
रायबरेली। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तथा केजीबीवी की बालिकाओं को स्वतंत्र रूप से अपनी अभिव्यक्ति करने के लिए मीना मंच कार्यक्रम बहुत ही प्रभावशाली साबित हुआ है वर्तमान समय में कोविड-19 की वजह से बच्चों का अवकाश होने के कारण विद्यालय स्तर पर कोई कार्यक्रम मीना जन्मोत्सव पर नहीं कराया जा पा रहा है बालिकाओं को मीना दिवस पर चर्चा परिचर्चा करने के उद्देश्य महानिदेशक स्कूल शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा 24 सितंबर 2020 को सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक एवं केजीबीवी में ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा द्वारा पूरे जनपद में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी कराने के उद्देश्य से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से ए आर पी एवं डीआरपी बालिका शिक्षा के सहयोग से सभी विद्यालयों में आज संपन्न होगी ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता।
विकासखंड स्तर पर तीन उत्कृष्ट चार्ट समिति द्वारा चयन किए जाएंगे और सभी विकास क्षेत्रों से प्राप्त 3-3 चार्ट पेपर से जनपदीय समिति द्वारा जनपद स्तर पर उत्कृष्ट चार्ट का चयन कर प्रतिभागी बच्चों को सम्मान पत्र देकर मीना दिवस की बधाई दी जाएगी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी डीआरपी ए आर पी तथा सुगम करता टीम को निर्देश दिया है कि सत प्रतिशत बच्चों की भागीदारी कराते हुए निर्धारित विषय वस्तु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व्यक्तिगत स्वच्छता नशा करे नास शिक्षित बेटी सशक्त समाज जैसे मुद्दों पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न कराएं इस आयोजन हेतु जनपद में विगत कई वर्षों से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी कर रहे बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन शिक्षक एस. एस पाण्डेय को नोडल के रूप में नामित किया गया है जिन के संयोजन में ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन एवं चयनित तीन उत्कृष्ट चार्ट के प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित कराया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ