कटिया से लाइन जोड़ते समय करंट लगने से युवक की हुई मौत
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
फूलपुर --- कोतवाली ढेलहा गांव में बिंद बस्ती तक विद्युतीकरण ना होने के कारण कई वर्षों पूर्व राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से बनाई गई लाइन के अंतिम पोल से काफी दूर बिंद बस्ती का विद्युतीकरण ना होने से पूरी बस्ती के लोग सैकडो मीटर दूर से कटिया मारी करके अपने घरों में चोरी से विद्युत उपयोग करते हैं खंसार विद्युत उप केंद्र के मुबारकपुर फिटर से संचालित विद्युत बीती शाम जब होल्ड हुई तो गांव के प्रदीप बिंद 25 वर्षीय पुत्र बृजलाल बिंद ने अपनी कटिया पोल पर चढ़कर जोड़ने लगा उसी समय एल टी लाइन के स्पर्श में आकर दर्दनाक मौत हो गई काफी देर तक जब मृतक प्रदीप बिंद की घर वापसी नहीं हुई तो घरवाले तलाश करते समय घटनास्थल पर पहुंचे तो प्रदीप बिंद मर चुका था मृतक की पत्नी अर्चना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है प्रदीप के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है माता ननकी देवी जीवित है मृतक प्रदीप चार भाई हैं

0 टिप्पणियाँ