मेघराज ने बरपाया कहर किसान हुए बर्बाद
बिनोद सिह/ दैनिक अक्षय मेल
शुकुलबाजार विकास खंड के अंतर्गत बीते दिनों हो रही बरसात से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिनों से हो रही निरंतर रिमझिम बरसात के कारण किसानों की धान की फसलों से लेकर आलू गोभी हरी सब्जियों सहित दलहनी फसले अस्त व्यस्त हो गयी हैं ।जहाँ खेतो में पानी भर गया है
वहीं क्षेत्र के एक किसान का कहना हैं कि जब पानी की जरूरत थी तब पानी न बरसने के चलते धान की फसल सूख रही थी तो हमलोगों ने नलकूप के जरिए सिंचाई कर किसी तरह धान की पौध को तैयार किया और अब जब फसल पक कर तैयार है तो मेघराज ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया ऐसे में दिक्कतें बढनी स्वाभाविक है जो धान की फसले खेतों में खड़ी थी वह खेतों में पानी भरने के कारण गिर गई हैं ।वहीं जो फसल तैयार खड़ी थी उसे काट कर कुछ किसान तो घर में सुरक्षित कर लिए वहीं कुछ लोगों की फसल जो कटी पड़ी थी वे बारिश के दौरान खेतॊ में भरे पानी में तैर रही हैं।वहीं किसान ननकु का कहना है कि बड़ी मुश्किल से हरी साग सब्जियां नलकूप से सिंचाई कर के उगाए थे किन्तु बारिश हो जाने के कारण खेतों में पानी भर गया जिसके कारण पौधे सड़वा रोग के शिकार हो गए हैं वहीं क्षेत्र के कई किसानों का कहना है कि इस बारिश ने हम लोगों की गाढी कमाई व मेहनत पर पानी फेर दिया है ।कुछ महीने पहले कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन की वजह से किसानों की हालत काफी बिगड़ गई थी जहाँ आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है । लेकिन उधार कर्जे से बीज खाद व कीटनाशक दवाओं को महंगा खरीद कर फसल तैयार की लेकिन इस बारिश ने अरमानो पर पानी फेर दिया है ।

0 टिप्पणियाँ