कुम्भकर्णी नींद से जागे बिजली विभाग ने ईमानदार उपभोक्ताओं को अंधेरे में धकेला

कुम्भकर्णी नींद से जागे बिजली विभाग ने ईमानदार उपभोक्ताओं को अंधेरे में धकेला


दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज


ब्यूरो चीफ शिव कुमार यादव


नैनी --- कुम्भकर्णी नींद से दशकों बाद जगे बिजली विभाग ने आज काशीराम आवास योजना के ईमानदार उपभोक्ताओं को अँधेरे में रहने को मजबूर कर दिया हालांकि विभागीय जेई की कृपा से बिजली चोरी खुलेआम कटियामारी से आज भी बदस्तूर जारी जारी है।
   जानकारी के अनुसार प्रयागराज के नैनी स्थित काशीराम आवास योजना में लगभग बीस वर्षों से लोग खुलेआम कटियामारी से बिजली चोरी कर रहे हैं। इस सम्बंध में  सूत्रों का कहना है कि इस बिजली चोरी में स्थानीय जेई का खुला संरक्षण है। वहीं अधिकांश उपभोक्ताओं का अधिकांश बिजली बिल बकाया है जिस पर यही विभाग स्थानीय नेताओं की दखलन्दाजी का बहाना बनाकर मौन रहता है लेकिन आज दशकों बाद कुम्भकर्णी नींद से जागे विभाग ने उन ईमानदार उपभोक्ताओं की भी बिजली काट दी जिनका शत प्रतिशत बिल जमा है। ऐसे ही एक उपभोक्ता रामू केशरवानी ने आज आईजीआरएस पर शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। उधर इस संदर्भ में बात करने पर जेई अमित राय व एसडीओ कोई भी जवाब देने में असमर्थ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ