हिन्दू समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्य कर्ताओं ने किया स्वागत
शुकुल बाजार अमेठी ----अनलाक -4के नियमों के चलते कार्य क्रम की अनुमति नही मिलने से कार्य कर्ताओं को निराशा हाथ लगी जिसके चलते कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत खुले मन से नही कर सके वाहन पर बैठे-बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी को अभिवादन स्वीकार करना पडा।
बता दें स्थानीय रामलीला मैदान में हिन्दू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी की स्वागत सभा होनी थी परन्तु कोविड-19के चलते प्रशासनिक अनुमति नही होने के कारण स्वागत सभा नही हो सकी। अपराह्न लगभग दो बजे शुकुल बाजार पहुँची किरन कमलेश तिवारी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से वाहन पर ही स्वागत किया औपचारिक स्वागत प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाये जाने पर जोर दिया , कहा पार्टी प्रत्येक कार्य कर्ता के साथ खडी है। पार्टी को शीर्ष स्तर तक पहुँचाया जायेगा।इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ननकऊ साहू, ब्लाक प्रभारीअनुराग तिवारी,दीपक गोस्वामी जिला महामंत्री विवेक मिश्रा ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ