हिंदू समाज पार्टी अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी को नहीं मिली जनसभा करने की इजाजत

हिंदू समाज पार्टी अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी को नहीं मिली जनसभा करने की इजाजत


विनोद सिंह दैनिक अक्षय मेल संवाददाता


शुकुल बाजार अमेठी हिंदू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी शुकुल बाजार पहुंची। जहां कोविड-19 के चलते प्रशासन ने उन्हें जनसभा करने की इजाजत नहीं दी बताते चलें हिंदू समाज पार्टी जिला अध्यक्ष ननकऊ साहू के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने प्रशासन से जनसभा की अनुमति मांगी थी। लेकिन कोविड-19 के चलते प्रशासन ने जनसभा की अनुमति नहीं दी क्योंकि इन दिनों कोविड-19 जैसी गंभीर वैश्विक महामारी फैली हुई है ऐसे में जहां राजनैतिक सामाजिक आयोजनों को छूट नहीं दी गई है विशेष परिस्थितियों में शादी ब्याह या किसी विशेष आयोजन के लिए 100 आदमी के अंदर छूट मिली हुई है ऐसे में किसी राजनीतिक दल के आयोजन में यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता कि 100 आदमी के अंदर ही रहेंगे ऐसे में प्रशासन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जनसभा की अनुमति नहीं दी थी। वही सुबह से ही थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने पूरे कस्बे सहित आसपास गश्त बढ़ा दी थी प्रमुख स्थलों पर और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर थी कहीं किसी भी प्रकार कोविड-19 का उल्लंघन ना होने पाए भीड़ इकट्ठा ना होने पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क दिखा। थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह मय फोर्स के स्वयं पूरे क्षेत्र का गस्त करते रहे तथा पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी आई पुलिस प्रशासन सतर्क रहा वहीं कोविड-19 को देखते हुए हिंदू समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी भी गाड़ी से नीचे नहीं उतरी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मिलते हुए चंद मिनट के लिए मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियमों का मैं स्वयं पालन कर रही हूं और आप सभी कोविड-19 के नियमों का पालन करें इसीलिए आज जनसभा नहीं हो रही है मात्र औपचारिक मुलाकात की जा रही है यह वैश्विक महामारी अत्यंत खतरनाक है अपने और अपनों की रक्षा के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा प्रशासन की मंशा के अनुरूप ही लोगों से औपचारिक मुलाकात की जा रही है किसी प्रकार की जनसभा को संबोधित नहीं करूंगी उन्होंने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व का विकास हर हिंदू को रोजगार मय बनाना भारत को गौरवशाली वैभवशाली बनाना भारतीय शिक्षा पद्धति सनातन धर्म के अनुसार पुनः स्थापित करना भारतीय संस्कृत संस्कार एवं उद्योग को विश्वव्यापी बनाना कृषि को उद्योग का दर्जा दिलाना ही पार्टी का और हम लोगों का प्रमुख उद्देश्य है। आज का यह प्रोग्राम महज औपचारिक प्रोग्राम है जैसे ही कोविड-19 महामारी खत्म होती है पार्टी को व्यापक दिशा और दशा प्रदान किया जाएगा। तथा पार्टी का विकास और विस्तार किया जाएगा वही हिंदू समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ननकऊ साहू ने कहा कमलेश तिवारी जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा हिंदू समाज एकत्रित है और संगठित है जो भी हिंदू हित की बात करेगा हम उसके साथ हैं उन्होंने कहा हिंदू समाज पार्टी हिंदुओं की रक्षा के लिए तत्पर और वचनबद्ध है इसलिए हम सभी हिंदू समाज पार्टी के साथ हैं। इस अवसर पर हिंदू समाज पार्टी जिला अध्यक्ष ननकू साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री दीपक गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष रणजीत पाल, जिला महामंत्री विवेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सचिन तिवारी, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ