आर०ओ०बी० फूलपुर ब्रिज के ऊपर नीचे दोनों तरफ खतरा

आर०ओ०बी० फूलपुर ब्रिज के ऊपर नीचे दोनों तरफ खतरा


दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

रिपोर्टर ---- महमूद अहमद

फूलपुर ---- तहसील फूलपुर के पास निर्मित रेलवे ओवरब्रिज में अभी तक ऊपर सड़कों पर गड्ढे जल भराव और अंदर की जाली देखने से हड़कंप मचा ही था तभी बृहस्पतिवार से कुरैशी मोहल्ला जमीला बाद में पुल के नीचे छत का पत्थर टूट कर गिरने से कई लोग बाल-बाल बचे नीचे चारपाई कुर्सी लेकर बैठने वाले ठेले पर फल बेचने वालों ने भागना शुरू किया आए दिन जल्दबाजी में बनाए गए उक्त फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर उंगली उठने लगी है मोहल्ले वालों ने संभावित खतरा देखते हुए चौकी पुलिस को बताया तो शुक्रवार दोपहर सीमेंट बालू भरवा कर निकली छत की पैचिगं कराई गई बता दे कि प्रयागराज से गोरखपुर तक चलने वाली बसें तथा लोड ट्रकों की धमक से निचली छत में छल्ला छोड़ना शुरू किया है बीच आबादी के बीच बने इस फ्लाईओवर से मोहल्ले वाले भयभीत हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ