B.J.P. सरकार के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे S.P. कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने की निंदा
दैनिक अक्षय मेल समाचार
ब्यूरो चीफ /शिव कुमार यादव
प्रयागराज ---- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर शांतिपूर्ण ढंग से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है पार्टी के जिला कार्यालय में आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि बेहाल किसान महंगी शिक्षा बेरोजगारी निजी करण में भ्रष्टाचार एवं खत्म हो रहे रोजगार आरक्षण पर वार यूपी में बी. एड. दलित छात्रों के प्रवेश पर रोक आदि मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाना था जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता कचहरी में शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे थे की पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया इतना ही नहीं भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने एक दिन पहले ही सीआरपीसी की धारा 149 के तहत कई दर्जन सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर रोकने का प्रयास किया है जो अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया है इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष पंधारी यादव नरेंद्र सिंह रिचा सिंह दान बहादुर मधुर राम सुमेर पाल अनिल कुमार यादव मोहम्मद आस्करी फैजल खान सुभाष गुप्ता नाटक चौधरी गिरजा शंकर आदि लोग मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ