यूरिया खाद के वितरण में अनियमितता, किसानों में भारी आक्रोश
🔸 नीलम ब्यूरो/ रिपोर्ट-संदीप कुमार
अक्षय मेल समाचारपत्र
शिवगढ़ रायबरेली
विकासखंड शिवगढ़ अंतर्गत साधन सहकारी समिति खजूरों में पहुंच वालों को मिल रही खाद किसानों में भारी आक्रोश।
जानकारी के मुताबिक साधन सहकारी समिति खजूरों में रविवार को किसानों द्वारा इंतखाब जमा की गई जिसका विवरण सोमवार किया जा रहा रहा था। जिसमें समिति के सचिव लक्ष्मी शंकर गुप्ता के द्वारा अनियमितता बरती गई और कुछ किसानों को प्रति इंतखाब 1 और कुछ किसानों को 2 बोरी और कुछ का नंबर ही नही आया। जिससे किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
कृषक पंचम लाल का आरोप है कि कल से मेरी इंतखाब साधन सहकारी समिति खजुराहो में जमा है लेकिन आज दोपहर 12 बज चुका है और मेरा नंबर अभी तक नहीं आया और कुछ किसानों की इंतखाब आज ही जमा हुई और हम से पहले यूरिया खाद लेकर अपने घर जा चुके हैं।

0 टिप्पणियाँ