कोरोना ने ली 50 वर्षीय एक अन्य की जान
अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
आजमगढ़ /चक्रपानपुर
स्थानीय राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल मैं भर्ती कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की बुधवार की देर रात 11:30 बजे मौत हो गई l नोडल अधिकारी द्वितीय डॉक्टर नियाज हसन ने बताया कि महाराजगंज जनपद के नगमा निजाम गंज निवासी 50 वर्षीय यशवंत पांडे पुत्र स्वर्गीय राम नरेश पांडे को गंभीर अवस्था में 8 अगस्त की शाम 6:30 बजे जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात 11:30 बजे उनकी मौत हो गई l मृतक कुछ दिन पूर्व बुढ़नपुर क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे जहां से उनके किडनी में दिक्कत होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था l डॉक्टर नियाज हसन ने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ,मंडलायुक्त, जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक, तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है l उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार होगा l
0 टिप्पणियाँ