प्रकृति महाकुम्भ का संगम यूथ फाउण्डेशन द्वारा कुशल संचालन

प्रकृति महाकुम्भ का संगम यूथ फाउण्डेशन द्वारा कुशल संचालन

अक्षय मेल समाचार 

प्रतापगढ़
।।संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के आवाह्न पर प्रतापगढ़ के गांव गांव में प्रकृति वन्दन महाकुम्भ 20-21 अभियान के तहत युवा साथी लगातार वृक्षारोपण कर रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता आनन्द सिंह शिल्पी ने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता के नेतृत्व में जिले भर में वृक्षारोपण अभियान का कार्य अनवरत चल रहा है साथ ही मध्यप्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र में स्थित सीमान्त जिला रीवा में भी संगम यूथ फाउण्डेशन के प्रकृति वन्दन महाकुम्भ 20-21 के वृक्षारोपण अभियान से युवा साथी सहर्ष जुड़ रहे हैं। रीवा के मनगवा विधानसभा से योगराज सिंह, मऊगंज से राजेश सेन, गुढ़ विधानसभा से दीपक मिश्रा की अगुवाई में युवक अपने घर व चौपाल के आस-पास वृक्षारोपण कर रहे हैं। गौरतलब है कि रीवा में अभियान का नेतृत्व आनन्द सिंह शिल्पी कर रहे है और जिले के सहयोगी युवा नेता देवेश्वर मिश्रा फाउण्डेशन के इस पुनीत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। जिले की रीवा विधानसभा में भलटो ग्राम सभा के अमरपाल सिंह इस अभियान को सफल बनाने में अपने युवा साथियों के साथ प्रत्येक मंगलवार को आस पास के स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने इस अभियान में निहित उद्देश्य पर कहा कि, प्रकृति का संरक्षण हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है और पर्यावरण सन्तुलन से प्राकृतिक आपदाओं से अपनी धरती की रक्षा की जा सकती है इसी भावना के साथ इस एक वर्षीय अभियान को संचालित किया जा रहा है। फाउण्डेशन अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने लोकेश गुप्ता, आनन्द शिल्पी के साथ ही अभियान से जुड़े देवेश्वर मिश्रा, योगराज सिंह, राजेश सेन, दीपक मिश्रा, अमर सिंह, सदन सोनी आदि सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए अभियान को सफल बनाने में आमजनमानस के सहभागिता हेतु अपील की।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ