बरईपार -:
विकास खंड सिकरारा अंतर्गत सर्वोदय इंटर कॉलेज शाहपुर व इंदु बालिका इंटर कॉलेज शाहपुर जहाँ बालक बालिकाओं को अलग अलग शिक्षण दिया जाता है जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा से विद्यालय अपना परचम क्षेत्र में लहराता रहा है ।आज कोविड 19 महामारी के चलते बच्चों का पठन पाठन ऑफ लाइन न होकर ऑन लाइन हो रहा है । वही प्रधानाचार्य सुधाकर उपाध्याय का कहना है कि विद्यालय में पठन पाठन ऑनलाइन नियमित रूप से चल रहा है । और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छात्रों का नामांकन किया जा रहा है जो 21 सितंबर तक चलेगा इसके पहले बच्चे अपना नामांकन करा लें । विद्यालय के सभी शिक्षक बंधु स्टॉप गण नियमित रूप से आ रहे हैं उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 12 का नामांकन लगभग पूर्ण हो चुका है तथा इंदु बालिका इंटर कॉलेज शाहपुर में छात्राओं का नामांकन निःशुल्क चल रहा है। यह विद्यालय अभिभावकों का सदा ऋणि रहा है क्योंकि आज जो अभिभावक हैं वह कभी इस विद्यालय के छात्र हुआ करते थे।

1 टिप्पणियाँ
Kaun kah raha hai ki indu balika inter collage shahpur ka namankan nishulk chal raha hai, April se jodkar fees li ja rahi hai.
जवाब देंहटाएं