व्यापक महामारी के बावजूद विनोद कुमार सोनी व उनकी सेवा भावी टीम ने पेश की सेवा की बेनजीर मिसाल
कोरोना की वजह से जब केंद्र एवं राज्य सरकार ने अचानक लॉक डाउन की घोषणा की तो लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ पड़ा ऐसे समय में जनपद की अनेकों संस्थाओं ने मानवता की सेवा का बीड़ा उठाया और भूखे लोगों तक अनाज एवं भोजन पहुंचाया।लेकिन इन सब में से अपराध निरोधक कमेटी थाना-खुटहन के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी व उनकी पूरी टीम की सेवा की आज भी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।इसके कई कारण भी हैं।24 मार्च को लॉक डाउन की घोषणा होते ही जब संस्था के अध्यक्ष विनोद सोनी ने देखा कि आर्थिक अभाव में लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आ रही है तो उन्होंने तुरंत पदाधिकारियों,दानदाताओं, शुभचिंतकों तथा सेवा भावी कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा। सबसे मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद 28 मार्च से उन्होंने इस विकट महामारी की परवाह किए बिना सेवा कार्य आरंभ कर दिया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को 5 किलो चावल 1 किलो दाल 500 ग्राम सोयाबीन 2 किलो आलू हरी सब्जी 1 किलो आटा खाना बनाने का तेल नमक,मसाला आदि उपयोगी व खाद्य पदार्थ एक थैले में भरकर दिया जाने लगा। यह सामग्री एक परिवार का सप्ताह भर तक पेट भरने के लायक थी। इसका वितरण न सिर्फ खुटहन के गोबरहा इमामपुर,शाहमऊ,नकवी, कैराडीह, काजीशहपुर के अलावा दूरदराज के ग्रामीण अंचलों तथा मध्यम ग्राम पनौली में भी किया गया। खाद्य सामग्री के अलावा करीब 1950 लोगों में पूड़ी एवं सब्जी का लंच पैकेट भी वितरण किया गया साथ ही 14500 मास्क एवं 5 हजार मिली सैनेटाइजर तथा जन जागरूकता पत्रक बाटा गया, ताकि लोग स्वयं को क्रमशः कोरोना महामारी से बच सके।

0 टिप्पणियाँ