आज 20 फरियादियों ने दर्ज कराई अपनी शिकायत।
शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें संबंधित अधिकारी..... डीएम।
अक्षय प्रताप यादव।
अमेठी 04 सितंबर 2020,।। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सभागार में 11 बजे जन सामान्य की समस्याएं सुनी एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को सभागार में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए। आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष लगभग 20 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें नाली विवाद, ऋण से संबंधित, भूमि पर अवैध कब्जे, वसीयत आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों को लंबित ना रखा जाए, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, इसके साथ ही उन्होंने कहा जिस भी विभाग से संबंधित शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ