हिरण के बच्चे को वन विभाग ने जंगल में छुड़वाया
अक्षय मेल समाचार
दीपनारायण यादव
चकिया चन्दौली थाना क्षेत्र के उसरी गांव से एक हिरण के बच्चे को वन विभाग ने पकड़ कर चंद्रप्रभा क्षेत्र के जंगल में सुरक्षित विचरण के लिए छोड़ दिया। इस संबंध में बताया गया कि सुल्तानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां हिरण का बच्चा कुछ महीनों से रह रहा था, किसी तरह वह भागकर बगल के गांव उसरी में पहुंच गया। जिस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी,सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग ने हिरण के बच्चे को पकड़ कर सुरक्षित चंद्रप्रभा के जंगलों में छुड़वा दिया।

0 टिप्पणियाँ