चुनावी रंजिश के कारण ग्राम प्रधान के परिवार पर की फायरिंग और दी जान से मारने की धमकी।

चुनावी रंजिश के कारण ग्राम प्रधान के परिवार पर की फायरिंग और दी जान से मारने की धमकी।

नीलम ब्यूरो अक्षय मेल समाचारपत्र

रायबरेली। महराजगंज चुनावी रंजिश को देखते हुए ग्राम प्रधान सरोजिनी सिंह ग्राम पंचायत मौन थाना महाराजगंज जिला रायबरेली के निवासी है जिसको देखते हुए गांव के लोगों ने ही ग्राम प्रधान के परिवार पर दिनांक 21/09/2020 को रामचंद्र सिंह, दिलीप सिंह ,देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अन्नू, राजकुमार, सुशील सिंह अरिदमन सिंह निवासी मौन अन्य 10से12 लोगों के साथ चौराहे पर शैलेंद्र सिंह जो कि एडवोकेट है उन्हें चारों तरफ से घेर कर मारने दौड़े और फायरिंग की जिस के बचाव में वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।।


 ताजा मामला जनपद रायबरेली के ग्राम पंचायत मौन थाना महाराजगंज का है जहां 21 सितंबर 2020 को श्याम चंद्र सिंह, दिलीप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह ,अन्नू सिंह अन्य 10 से 12 लोगों ने मिलकर ग्राम प्रधान के बेटे शैलेंद्र सिंह जो एडवोकेट हैं उनके ऊपर चौराहे पर गोलियों से फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी दी जिसके दो खोखा हल्का दरोगा को मिले परंतु पुलिस ने मेरे पुत्त शैलेंद्र सिंह के ऊपर वंदना सिंह के द्वारा फर्जी मुकदमा कहने से लिख दिया जिसका कोई मतलब नहीं है पीड़ितों का प्रार्थना पत्र पर मुकदमा नहीं लिखा गया ।ग्राम प्रधान की पत्नी का कहना है मेरे पति माताफेर सिंह ननिहाल मौन में हम सबके साथ रहते हैं जमीनी विवाद के कारण कुछ मुकदमे में लिखे गए हैं जिनमें मेरे पति माता फेर सिंह सभी में दोषमुक्त पाए गए। मेरे पति माता फैर सिंह के लिवर का ऑपरेशन बीआरटीओ में हुआ है जिसमें लगभग 35 लोगों ने खून दिया है जिन का इलाज अभी चल रहा है उनको भी फर्जी फंसाकर पुलिस शैलेंद्र सिंह के साथ जेल भेजना चाहती है तो प्रार्थी ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने न्याय की गुहार लगाई है अब देखना है प्रार्थी को न्याय मिलता है या नहीं या फिर प्रार्थी के परिवार को इसी तरह आए दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ