शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जौनपुर द्वारा 05 सितंबर को जिला अस्पताल जौनपुर के ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया है। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सुबह 10 बजे करेंगे।
इस रक्तदान शिविर में अपने इष्ट मित्रों सहयोगियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित कर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करायें। रक्तदान महादान है। रक्त देकर जरूरतमंदों को जीवनदान दें। आप सभी जनपदवासियों कि से आग्रह है की इस मौके पर उपस्थित होकर इस पुण्य यज्ञ में अपनी आहुति दें और अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। इस बात की जानकारी डॉ मनोज वत्स सचिव भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जौनपुर ने दी है।

0 टिप्पणियाँ