वीरेंद्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर 20 सितम्बर 2020
जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि माह-सितम्बर 2020 में द्वितीय चक्र में 21 से लेकर 30 सितम्बर, 2020 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी दोनों कार्डधारकों को 05 किग्रा0 प्रति यूनिट निःशुल्क खाद्यान्न (गेहूँ 03 किग्रा0 तथा चावल 02 किग्रा0) वितरण किया जायेगा साथ ही निःशुल्क चने का वितरण प्रति राशनकार्ड 02 किग्रा0 की दर से किया जायेगा। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे 30 सितम्बर 2020 तक समस्त लाभार्थियों को पूर्व में जारी सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन कराते हुए शत प्रतिशत खाद्यान्न/चना का वितरण पर्यवे़क्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे।


0 टिप्पणियाँ