सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन 





अमेठी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवाहन पर प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट बढ़ा,किसान, नौजवान, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा,आरक्षण पर वार,कानून व्यवस्था ध्वस्त,समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न,भ्रष्टाचार और घोटालों पर नियंत्रण नहीं,महिलाएं व बच्चे असुरक्षित जनहित से उदासीन सरकार पर कार्रवाई को लेकर सपा विधानसभा अध्यक्ष संभू यादव के नेतृत्व में तहसील स्तरीय ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में विधानसभा अमेठी तहसील पर  जयसिंह_प्रताप_यादव सहित सभी समाजवादियों को ज्ञापन देने से रोकती पुलिस के साथ झड़प के बाद उपजिलाधिकारी अमेठी को ज्ञापन सौंपा गया ! 11 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अमेठी को सौंपा गया।
सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव जी के निर्देश पर  कोरोना संकट काल में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता,भ्रष्टाचार की शिकायतें एवं सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि ,बेहाल किसान, बेरोजगारी,ओलावृष्टि,बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि रोकी जाए,फर्जी एनकाउंटर बंद हो ,छात्रों की 5 महीने लॉक डाउन अवध की फीस माफ की जाए, समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं का फर्जी केस लगाकर उत्पीड़न तत्काल बंद हो इस मौके पर महावीर कश्यप,राजा सिंह, प्रदीप,पिंटू यादव, बिनोद सिंह, जगमोहन, कुंदन पासी, कपिल, सुरेश कश्यप, लवकुश सौरभ, रजनीश ,जय प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे  कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ