वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
दैनिक अक्षय मेल समाचार
ब्यूरो चीफ शिव कुमार यादव
प्रयागराज --- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिक्षित पुलिस विभाग में गोपनीय तरीके से जांच करा रहे हैं आज दो पुलिस ऑफिसर जांच के रडार में आए कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया आपको बता दें प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिक्षित चार्ज संभालने के बाद जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल किए वहीं अपने पुलिस विभाग ने गोपनीय तरीके से हर पुलिस ऑफिसर थाना प्रभारी चौकी प्रभारी या सिपाही की जांच कराई जा रही है समाज में जनता के प्रति पुलिस ऑफिसर किस तरह व्यवहार करते हैं लापरवाही पाए जाने पर तत्काल लाइन हाजिर सस्पेंड किया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कप्तान द्वारा लगातार गोपनीय जांच कराई जा रही है जो भी अधिकारी रडार नहीं आएंगे उनके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी प्रयागराज जिले की जनता के साथ अच्छा व्यवहार करके निर्वहन करें ताकि समाज में पुलिस की छवि अच्छी बन सके
0 टिप्पणियाँ