प्राकृतिक एवं वन्य जीव-जंतु के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी

प्राकृतिक एवं वन्य जीव-जंतु के लिए वृक्षारोपण  बहुत जरूरी

 दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

संवाददाता शिव कुमार यादव



नैनी /गंगा महासभा व यमुनापार विकास संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण वृक्षारोपण जनचेतना अभियान  निरंतर एक माह से  कल तक  अरैल तट गंगा नदी किनारे नैनी, प्रयागराज में संगम समीप  वृक्षारोपण ट्री गार्ड के साथ करते हुए निरंतर प्रगतिशील होते हुए आगे की ओर बढ़ रहा है|इस एक माह के दौरान वृक्षारोपण करते समय इन बातों का भी ध्यान में रखा गया है कि पर्यावरण के साथ वन्य जीव जंतु संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए फलदार वृक्ष जैसे जामुन, आम,आंवला, शहतूत आदि के भी वृक्ष लगाए गए| इन वृक्षों से  पक्षियों के बसेरा के साथ भोजन की आपूर्ति भी इस माध्यम से हो सकती है|
   संस्थान आगे भी गंगा महासभा व यमुनापार विकास संघर्ष समिति की कोशिश रहेगी कि हर वर्ष जुलाई और अगस्त के महीने में फलदार वृक्षों के पौधरोपण से वातावरण के साथ वन्य जीव जंतु संरक्षण की भी मदद हो सके ।
   अभियान में भगवती प्रसाद पांडे, देवेंद्र तिवारी,वरिष्ठ समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, सुनीता दुबे, बच्चा विश्वकर्मा ,राजेंद्र श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, प्रवीण तिवारी,नियाज अहमद,विनोद जैकब,सुधाकर दुबे ,संजय पांडे, गजेंद्र प्रताप सिंह आशीष आदि प्रमुख पर्यावरण वन्य जीव प्रेमी रहेl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ