अनलॉक-4 की गाइडलाइन के विपरीत हो रहा कोचिंग का संचालन

अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव

 

आजमगढ़)। कोविड-19 की जारी गाइडलाइन के विपरीत फूलपुर तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से कोचिंग का संचालन हो रहा है। खुलेआम चल रही कोचिंग पर जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। जिससे कभी भी कोरोना संक्रमण  बढ़ सकता है। 
फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी, भेड़िया, पलिया, खांजहाँपुर, बिलारमऊ आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से खुलेआम कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इन कोचिंग संचालकों पर गाइडलाइन का कोई प्रभाव नहीं है। वहीं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौन साधे हुए हैं। जबकि अधिकांश कोचिंग सड़को के किनारे ही चल रहे हैं। जहाँ से जिम्मेदार आते जाते रहते हैं। लोगों  के द्वारा आपत्ति व्यक्त करने पर संचालको द्वारा कहा जाता है कि हमे किसी का कोई भी  डर नहीं है। पढ़े लिखे द्वारा इस तरह से खुलेआम कोविड-19 की गाइडलाइन का उलंघन करना ठीक नहीं है। जब पढ़े लिखे लोगों का यह हाल है तो आम जनता का क्या हाल होगा। संचालको द्वारा पोस्टर और होल्डिंग भी लगाए गए हैं। इस बाबत एसडीएम फूलपुर रावेंद्र सिंह का कहना है कि यदि कोई भी कोविड-19 की गाइडलाइन का उलंघन करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। आपके द्वारा यह सूचना मिल रही है। जांच कराई जाएगी, दोषी पाए जाने पर कार्यवाही भी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ