भीतरघातियों से सभी लक्ष्य बाधित : लल्लन कोरी




अयोध्या :
मिल्कीपुर विधानसभा के हैरिग्टनगंज ब्लाक मोड़ पर  समाजवादी पार्टी विरोधी गतिविधियां में लिप्त होने और सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व०अखिलेश यादव टक्कू की निर्मम हत्या में सनलिप्त अपराधियों को लगातार सहयोग करने एवं लोकसभा 2019 के चुनाव में अपने ही पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री विधायक आनन्दसेन जी के साथ भीतरघात कर चुनाव हरवाने में मुख्य भूमिका निभाने व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को पूर्वांचल में कमजोर करने के विरोध में समाजवादी छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष अनिमेष प्रताप उर्फ राहुल सिंह का पुतला फूँकर बिरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्री लल्लन कोरी जी रहे, उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा भीतरघात पार्टी के साथ जीवन के प्रत्येक लक्ष्य के लिए खतरनाक होता है ऐसे व्यक्ति से सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा सावधान रहना चाहिए साथ ही श्री कोरी ने कहा कि पार्टी के साथ धोखा करने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए जल्द ही पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे और उन्हें विश्वास है कि पार्टीविरोधी गतिविधियों लिप्त लोगों के कार्यवाही भी होगी । इस मौके पर में बलराम यादव ,रामभवन यादव, देवा यादव ,कन्हैया , मुलायम यादव,जितेंद्र यादव प्रमोद यादव, हरीश यादव, दिलीप यादव, दयाशंकर यादव, सर्वादीन यादव, अनिल यादव व अन्य क्रान्तिकारी लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ