विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील द्वारा द्वारा संगठन को नाई गति प्रदान करने के लिए किए जा रहे है अतुलनीय प्रयास


नीलम ब्यूरो/ रिपोर्ट शिवम् पटेल दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली




बछरावां रायबरेली -- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील और विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश चौधरी ने अपनी टीम के साथ गांव गांव जाकर सेक्टर अध्यक्षों,बूथ अध्यक्षों व पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को नई गति व दिशा देने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत आज सेक्टर सीवन, कसना, शिवगढ़, गुमावां, बैती, नरायनपुर व अलीपुर का सघन दौरा करके पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर बहुजन समाज पार्टी के संगठन को मजबूत किया। गांव गांव जाकर किसानों और मजदूरों की समस्याओं को जाना और उनकी समस्याओं का निवारण किया। युवाओं को पार्टी में जोड़ने एवम् पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इसके साथ ही साथ पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय किया जा रहा है और नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य विधानसभा प्रभारी व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर जिला सचिव श्याम सुंदर मौर्य,जिला सचिव राम कुमार गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवांशु राव ,विधानसभा महासचिव राममिलन ,सेक्टर अध्यक्ष राज कुमार पासी बैजनाथ गौतम, गुरु प्रसाद लोधी ,रामकुमार, सुनील कुमार,अकरम,राम बरन पासी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ