प्रशासन सख्त बेवजह घूम रहे लोगों को दी जा रही हिदायत

प्रशासन सख्त बेवजह घूम रहे लोगों को दी जा रही हिदायत



 शुकुल बाजार अमेठी। सप्ताहिकी लाक डाउन  को सफल बनाने के लिए तथा शासनादेश के दिशानिर्देश के अनुसार कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन लगातार गश्त कर रही है। पैदल मार्च कर कोरोना महामारी के बचाव तथा लॉक डाउन सफल बनाने के लिए आम जनमानस से अपील भी करती देखी जा रही है। बताते चलें इन दिनों पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है और कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में पूरा देश एक जुटता दिखा रहा है ऐसे में लाॅक डाउन को सफल बनाने के लिए  पुलिस की सक्रियता देखी जा रही है। तथा रात दिन पुलिस गश्त कर रही है।थाना प्रभारी ने कहा आप सभी अपने घर के अंदर रहे आपकी सेवा के लिए पुलिस वचनबद्ध है आप लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पायेगी आपकी रक्षा के लिए हम मैदान में डटे हैं। किसी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो तुरंत सूचित करें यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं कोई भूखा ना सोने पाए हर जरूरतमंद की मदद के लिए पुलिस वचनबद्ध है अपने और अपनों की रक्षा के लिए घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघे क्योंकि कोरोनावायरस का कोई इलाज नहीं है  जानकारी जागरूकता और सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव के साधन है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ