नाबालिग लड़की को पुनः भागा ले जाने की धमकी से परेशान युवक ने कोतवाली मे की शिकायत
अक्षयमेल समाचार
पंकज शुक्ला
रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के वजीउद्दीनपुर निवासी ने नाबालिग पुत्री को पुनः भागा ले जाने की धमकी से परेशान युवक ने लिखित तहरीर लेकर न्याय की गुहार लगाई प्राप्त जानकारी के अनुसार वजीउद्दीनपुर निवासी युवक ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है पीडित ने बताया कि 6 अगस्त को गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवक ने बहला फुसलाकर पन्दह हजार रुपये एवं 100 ग्राम चांदी के पायल लेकर भागी थी पुत्री लेकिन जैसे इसकी सूचना घर वालों की हुई परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी गांव के ही पास हरिलाल पुरवा चौराहे पर दोनों को पकड लिया गांव के लोगों ने पीडित को रिपोर्ट ना करने की हिदायत दी पीडित ने बदनामी के डर से सहमती जाहिर की लेकिन दूसरे पक्ष से जब पीडित ने पुत्री द्वारा लेकर भागी नगदी जेवर की मांग की गई तब दूसरे पक्ष ने पुनः भागा ले जाने की धमकी दी जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली पुलिस से की लेकिन कोतवाली पुलिस अब क्या कार्यवाही करती है या समय के गर्भ में है
0 टिप्पणियाँ